फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   person died after being hit by goods train

Korba: मालगाड़ी की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, रेलवे क्रॉसिंक के पास हादसा; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 10 Aug 2023 11:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 11:11 AM IST
सार

मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई गई। दीपका के शांति नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा हुआ था। फिलहाल, जानकारी मिलने पर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
person died after being hit by goods train
मृतक शौकत खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालगाड़ी की चपेट में आने से कोरबा के दीपका इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम शौकत खान है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मालगाड़ी की चपेट में आने से मृतक का हाथ और पैर दोनों कट गए थे। लोगों की सहायता से शौकत को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इसके बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


दीपका थानांतर्गत शांति नगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति का हाथ और पैर कट गया, जो मौके पर दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था। पास में ही मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तब रेल पटरी से हटाया और मदद के लिए डायल 112 को फोन किया। 
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम शौकत खान है, जो दीपका बस्ती का निवासी है और निजी कंपनी में काम कर जैसे-तैसे अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। शौकत मालगाड़ी की चपेट में कैसे और किन परिस्थितियों में आया इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed