फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   People were made aware about traffic rules in Korba

Korba: यातायात नियमों को लेकर लोगों को किया गया जागरुक, पुलिस ने गुलाब देकर सभी से की ये अपील

Wed, 17 Jan 2024 01:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया है, इसी के तहत यातायात जागरूकता को लेकर माह भर विभन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
People were made aware about traffic rules in Korba
यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने किया जागरुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया है, इसी के तहत यातायात जागरूकता को लेकर माह भर विभन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में सर्वमंगला पुलिस के द्वारा सर्वमंगला चौक में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ  किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिवस पर सर्वमंगला चौक के पास सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और स्टाफ के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधित जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नियमों की जानकारी दी गई है। वहीं बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को जागरूक करने के लिए लाल गुलाब देकर उन्हें सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की समझाइश दी गई। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed