{"_id":"645793c92239f66f8c0390e7","slug":"people-ran-away-after-looting-beer-bottles-that-fell-from-a-truck-in-korba-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की सड़क पर लूट: जिसके हाथ जितनी लगी वो लेकर भागा, लगा जाम; कोरबा में ट्रक से गिरीं बीयर से भरी पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की सड़क पर लूट: जिसके हाथ जितनी लगी वो लेकर भागा, लगा जाम; कोरबा में ट्रक से गिरीं बीयर से भरी पेटियां
Sun, 07 May 2023 05:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 May 2023 05:34 PM IST
सार
वाहन चालक जागेश्वर कुमार ने बताया कि बिलासपुर से कोरबा वेयरहाउस बीयर लेकर आ रहा था इस दौरान हाई ब्रेकर होने के चलते बीयर की पेटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने लेकर भागना शुरू किया। उसने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं माना।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरी पड़ीं बीयर की बोतलें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को ट्रक से बीयर की पेटियां निकलकर सड़क पर जा गिरीं। इसके बाद लूटने वालों की लाइन लग गई। जिसे जितना हाथ लगा, वो उठाकर भाग निकला। इसके कारण सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस हादसे में बीयर की तमाम बोतलें टूट भी गईं। काफी मशक्कत के बाद बीयर की टूटी बोतलों को हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। ट्रक बीयर की बोतलें लेकर बिलासपुर से कोरबा पहुंचा था। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक सीतामढ़ी चौक पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक लगाने के कारण बीयर से भरी पेटियां बाहर निकलकर गिरने लगीं। देखते ही देखते एक-एक कर 25 पेटियां सड़क पर गिर गईं। इसके कारण कई बोतलें टूट गईं और बीयर सड़क पर बहने लगी। आसपास के लोगों ने देखा तो बीयर लेने के लिए दौड़ पड़े। सड़क पर ही लूट मच गई। हर कोई बीयर की बोतलें उठाकर भागने लगा। सड़क पर बोतलें टूटने और लोगों के बीयर लूटने की चक्कर में दोनों ओर से वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन
सीतामढ़ी के पार्षद सुफलदास ने बताया कि सड़क पर बीयर के बोतलें गिरने के कारण काफी देर तक मार्ग पर जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद टूटी हुई बोतलों को हटाया गया, तब जाकर मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। पूर्व पार्षद छवि वाल्मिकी ने इसके लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराया है। कहा कि, लगातार हादसों में मौतों के बाद चक्काजाम किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने ब्रेकर बना दिया, पर अव्यवस्थित होने के कारण आए दिन फिर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन