फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Parade of Over 90 Surveillance Subjects and Criminals at SP Office Urged to Renounce Crime and Join the Mains

Korba: SP कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी-गुंडा बदमाशों की परेड, अपराध छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

Wed, 06 May 2026 08:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 08:16 PM IST
सार

सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के 90 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष परेड कराई गई।

विज्ञापन
Parade of Over 90 Surveillance Subjects and Criminals at SP Office Urged to Renounce Crime and Join the Mains
korba

विस्तार

सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के 90 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष परेड कराई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने सभी बदमाशों को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी और दोबारा अपराध करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की स्पष्ट चेतावनी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित परेड में जिलेभर के हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश और गुंडा बदमाशों को बुलाया गया। सभी की उपस्थिति दर्ज कर उनकी वर्तमान गतिविधियों, काम-धंधे और निवास की जानकारी ली गई। पुलिस ने एक-एक बदमाश का रिकॉर्ड अपडेट किया। परेड के दौरान ASP लखन पटले ने सभी बदमाशों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अपराध से दूर रहें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाश की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना और चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी लेकर प्रभावी कार्रवाई करना है। कोरबा पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस जोड़ना भी है। पुलिस चाहती है कि जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण कायम रहे। इस तरह की सतत निगरानी और योजनाबद्ध कार्रवाई से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप है। वहीं आम लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed