{"_id":"647617669a0bb2651b0be75e","slug":"panic-amid-apprehension-of-skeleton-of-woman-being-found-on-canal-side-darri-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नहर किनारे मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, पांच साल पहले लापता हुई थी युवती; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नहर किनारे मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, पांच साल पहले लापता हुई थी युवती; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 30 May 2023 09:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 30 May 2023 09:04 PM IST
सार
दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कंकाल किसी युवती के होने की आशंका है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्री थानांतर्गत कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे एक नरकंकाल की तलाश में पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के आने के बाद हड़कंप मच गया। नरकंकाल किसी युवती का होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
जेसीईबी मशीन और अन्य उपकरण के माध्यम से नरकंकाल की खुदाई की जा रही है। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी अब तक नरकंकाल नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि 5 साल पहले एक युवती की लापता होने की सूचना पर कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती का नरकंकाल है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी देने की बात कही। इस मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे नरकंकाल मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैली दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नरकंकाल को तलाशने जसीबी मशीन सहित अन्या उपकरण मंगवाए जा रहे हैं। नरकंकाल किसी युवती के होने की आशंका जताई जा रही है, जो पिछले लंबे समय से लापता थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। घटना स्थल पर दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया, कुसमुंडा थाना प्रभारी के.के.वर्मा, मानिकपुर चैकी के एएसआई एसके जायसवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद है। नरकंकाल मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।
विज्ञापन