फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Painter committed suicide by hanging himself did not get treatment due to financial crisis in Korba

कोरबा: पेंटर ने फांसी लगाकर दी जान, तंगहाली के चलते नहीं कराया इलाज, 12 साल पहले पत्नी ने भी छोड़ दिया था साथ

Fri, 01 Aug 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 08:15 PM IST
सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंगर्गत बस्ती में एक पेंटर ने घर पर लोहे के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दिया।जहा सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू की और परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Painter committed suicide by hanging himself did not get treatment due to financial crisis in Korba
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंगर्गत बस्ती में एक पेंटर ने घर पर लोहे के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दिया।जहा सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू की और परिजनों का बयान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि वार्ड में ही रहने वाले भाजपा नेता सरजू नामक युवक ने मानिकपुर चौकी पहुच कर सूचना दिया कि 45 वर्षीय राकेश चौहान ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दिया है पुलिस मौके पर पहुची और परिजनों का बयान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि राकेश चौहान गुरुवार की रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने चले गया शुक्रवार की सुबह जब उसके परिजन उठे तो फांसी के फंदे पर राकेश लटका हुआ था।

विज्ञापन


मानिकपुर चौकी में पदस्था सुदामा पाटले ने बताया कि राकेश की पत्नी 12 साल पहले उसे छोड़कर कहीं चली गई वह दूसरी शादी कर लेने की बात सामने आई जहां उसकी एक बेटी थी वह राकेश के साथ रहती थी। पिछले कुछ साल से उसके मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश चौहान शहर का नामी पेंटर था और बचपन से ही पेंटिंग करते आ रहा था शादी होने के बाद भी उसने अपने व्यवसाय से जोड़कर काम कर रहा था। राकेश चौहान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और गरीबी के कारण अपना इलाज भी नहीं कर पा रहा था उसकी एक बेटी है जो कक्षा नवी में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed