फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   owner ran away leaving the sick camel tied with a rope in the forest

कोरबा: जंगल में रस्सी से बांध बीमार ऊंट को छोड़कर भाग गया मालिक, इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 16 Oct 2025 10:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Oct 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
owner ran away leaving the sick camel tied with a rope in the forest
ऊंट की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले एक ऊंट की मौत बालको नगर के समीप सतनाम नगर इलाके में हो गई। बताया जा रहा है कि ऊंट के मालिक ने उसे जंगल में रस्सी से बांधकर छोड़ दिया था, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ऊंट इसी क्षेत्र में भटक रहा था। उसकी शारीरिक स्थिति खराब थी, जिस पर लोगों की नजर बनी हुई थी। इसी बीच अचानक ऊंट की मौत हो गई। सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी की सहायता से ऊंट का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले एक ऊंट की बालको नगर के नजदीक सतनाम नगर इलाके में आखिरकार मौत हो गई। उसका उपयोग करने वाले व्यक्ति की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों उनकी सूचना पर एक सामाजिक संगठन के लिए काम करने वाले युवकों ने ऊंट का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय महिला सावित्री गोंड ने बताया कि कुछ लोग बाहर से ऊंट लेकर आए थे और उसे जंगल में बांधकर भाग गए। जब इसकी जानकारी हुई तो 112 डायल और वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी गई। सोसाइटी के सहयोग से पशु चिकित्सा विभाग ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण ऊंट की मौत हो गई। 

पशु चिकित्सक मनोज कुमार ने बताया कि ऊंट के मुंह में गंभीर इंफेक्शन था, जो पिछले दो दिनों से बढ़ता जा रहा था और उसी कारण उसकी मृत्यु हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed