{"_id":"6435832af8291cc607065f37","slug":"operator-dies-due-to-overturning-of-road-roller-in-korba-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: रोड रोलर पलटने से ऑपरेटर की दबकर मौत, सड़क समतलीकरण के दौरान अचानक हुआ अनियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: रोड रोलर पलटने से ऑपरेटर की दबकर मौत, सड़क समतलीकरण के दौरान अचानक हुआ अनियंत्रित
Tue, 11 Apr 2023 09:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:26 PM IST
सार
थाना प्रभारी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि, कन्हैयालाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में रघु सिंह पिछले कई सालों से काम कर रहा था। रोड रोलर के नीचे दबने से रघु की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
रोड रोलर के नीचे दबने से ऑपरेटर की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार को रोड रोलर पलटने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसा सड़क के समतलीकरण के दौरान हुआ। अचानक रोड रोलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ऑपरेटर उसी के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रोहतक निवासी रघु सिंह (45) कवर्धा की कन्हैयालाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में रोड रोलर ऑपरेटर था। मंगलवार को कंपनी की ओर से सिल्ली गांव के पास सड़क किनारे मिट्टी लेबल करने का काम हो रहा था। इसे रोडरोलर से रघु कर रहा था। तभी अचानक से रोड रोलर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। रोड रोलर के नीचे दबने से रघु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते देख वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और शव को कड़ी मशक्कत के बाद वहां से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि, कन्हैयालाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में रघु सिंह पिछले कई सालों से काम कर रहा था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन