{"_id":"63dbb10f8eb295594c6f7fe1","slug":"one-killed-three-injured-after-car-entered-house-by-breaking-wall-in-korba-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़कर घर में घुसी कार: चालक की मौत, दो बच्चों सहित पत्नी घायल; शादी समारोह से लौट रहे था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़कर घर में घुसी कार: चालक की मौत, दो बच्चों सहित पत्नी घायल; शादी समारोह से लौट रहे था परिवार
Thu, 02 Feb 2023 06:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:18 PM IST
सार
थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि कार पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। चालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दीवार तोड़कर मकान में घुसी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घर मालिक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम डोंगरी में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। देर रात हुए इस हादसे के दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान कार अंदर सो रहे मकान मालिक तक पहुंच गई। हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है। टक्कर के बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दशरथ कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे शादी समारोह में शामिल होने हरदीबाजार तिवरता गए थे। वहां से रात में गृह ग्राम डोंगरी लौटने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन