{"_id":"63ccfbdfde310c59b309cdd1","slug":"one-died-due-to-overturning-of-baraatis-tractor-trolley-in-korba-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: एक की मौत, छह घायल, तेज रफ्तार के चलते हुआ अनियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: एक की मौत, छह घायल, तेज रफ्तार के चलते हुआ अनियंत्रित
Sun, 22 Jan 2023 02:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:33 PM IST
सार
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से 25 लोग सवार थे। हादसा हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र के नवागांव से बाराती मुरली गांव आए थे। देर रात सभी बाराती ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। अभी वे गांव से निकले ही थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
तीन गंभीर घायल बिलासपुर रेफर
इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विद्यानंद (45) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलाब सिंह, गणपत सिंह, हरीश कुमार, शिव कुमार, सियाराम और बंसराम घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन