फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Nandkumar Patel bloodied body found near his home in Korba murder

'पत्नी से करता था हंसी-मजाक': पति ने रंगे हाथों पकड़ा पड़ोसी तो हुआ विवाद; पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Mon, 05 Jan 2026 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 03:06 PM IST
सार

Korba Murder: कोरबा में हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। जहां एक शख्स ने नंदकुमार पटेल को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। लहूलुहान शव घर से कुछ दूरी पर मिला।

विज्ञापन
Nandkumar Patel bloodied body found near his home in Korba murder
हत्या के कुछ देर बाद हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में हुई एक निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोमवार की सुबह, नंदकुमार पटेल नामक व्यक्ति का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर के बाड़ी के पास आंगन में मिला। चेहरे पर गहरे जख्मों के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। डॉग 'बाघा' ने घटनास्थल पर मौजूद गंध के आधार पर पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर का पता लगाया, जिससे पुलिस का संदेह उसी पर केंद्रित हुआ। पूछताछ के बाद, मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

पत्नी के साथ हंसी-मजाक बना हत्या का कारण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नंदकुमार पटेल का पड़ोसी जयशंकर की पत्नी के साथ हंसी-मजाक और छेड़छाड़ का सिलसिला चल रहा था। रविवार की रात जब जयशंकर घर पहुंचा, तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर जयशंकर का पारा चढ़ गया और उसने नंदकुमार के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि जयशंकर ने घर के पास रखे एक डंडे से नंदकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों पक्ष शादीशुदा, बच्चे भी हैं
जानकारी के अनुसार, मृतक नंदकुमार पटेल भी शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। वहीं, आरोपी जयशंकर भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। इस निर्मम हत्या ने ग्राम गनियारी में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed