फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   miscreants kidnapped the taxi driver and fled with the car

Korba: पहले टैक्सी बुक कराई, फिर चालक को कर लिया अगवा, जंगल में युवक को छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हुए बदमाश

Sat, 05 Jul 2025 08:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Jul 2025 08:51 AM IST
विज्ञापन
miscreants kidnapped the taxi driver and fled with the car
Korba News - फोटो : अमर उजाला

कोरबा में एक टैक्सी चालक का अपहरण करने की घटना सामने आई है। 29 वर्षीय अंकुश यादव नामक के व्यक्ति ने चांपा से कोरबा तक टैक्सी बुक की थी। जब वे उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास पहुंचे, तो आरोपियों ने गाड़ी रोककर मोबाइल लूट लिया और बंदूक की नोक पर चालक को किडनैप कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने चालक को जंगल में छोड़ दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


अंकुश यादव ने बताया कि चार लोग चांपा वाहन स्टैंड पर आए और कोरबा जाने के लिए 1500 में वाहन बुक कराया वो वह चांपा से कोरबा के लिए चारों को लेकर निकला। बरपाली के पास एक युवक उल्टी करने के नाम पर गाड़ी से उतरा। अचानक से पीछे से एक युवक ने चाकू चालक के गले पर लगा दिया। उसके बाद एक ने बंदूक लगा दी और उसे उतारकर पीछे सीट पर लेकर बैठ गए। पहले मोबाइल लूट लिया और सीधे गाड़ी भगाते हुए बांगो थाना से लगभग 9 किलोमीटर दूर लेकर जंगल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


चालक किसी तरह लिफ्ट लेकर बांगो थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। अंकुश ने बताया कि पहले चहेरे पर कुछ नंही बांधे थे बांगो के पास सभी ने चेहरे पर कपड़ा बांध लिया। शिकायत के बाद बांगो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। जहां टोल प्लाजा पर पैसा देने के बाद कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed