फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Attempted ATM theft in Korba

कोरबा में एटीएम चोरी का प्रयास: आधी रात पैनल तोड़ कैश बॉक्स तक पहुंचे शातिर, अलार्म बजते ही भागे

Thu, 25 Jun 2026 07:34 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 07:34 PM IST
सार

कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात इंडिकैश एटीएम को तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन अलार्म और सुरक्षा प्रणाली के चलते असफल रहे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Attempted ATM theft in Korba
कोरबा में एटीएम चोरी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में आधी रात शातिर बदमाशों ने इंडिकैश एटीएम को निशाना बनाया, लेकिन चोरी का प्रयास विफल रहा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास स्थित इंडिकैश एटीएम में गुरुवार देर रात दो नकाबपोश युवकों ने पैनल तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की। मशीन के अलार्म और सुरक्षा प्रणाली के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन


घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब आसपास की दुकानें खुलीं। दुकानदारों ने एटीएम का टूटा पैनल और बिखरा सामान देखा तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एटीएम के अंदर और बाहर मिले औजारों तथा टूटे पैनल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नकाबपोश युवक देर रात एटीएम में घुसे और मशीन के सामने वाले पैनल को गैस कटर या किसी भारी औजार से काटने का प्रयास किया। वे कैश बॉक्स तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन एटीएम की सुरक्षा परत और समय रहते बज गए अलार्म के कारण घबराकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों युवक नकाब पहने और हाथों में औजार लिए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। आसपास के पेट्रोल पंप, दुकानों और सड़क किनारे लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मुड़ापार मुख्य मार्ग स्थित इस एटीएम के आसपास देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे पहले भी पुलिस यहां पेट्रोलिंग कर नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। लोगों का आरोप है कि उनकी मौजूदगी के कारण इलाके में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

korba

 

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed