फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Married woman Harassment on pretext of marriage accused arrested in Korba

Korba: शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, वहीं अश्लील वीडियो भेजने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 May 2025 07:44 PM IST
सार

कोरबा में  एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती है बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पी कर उसके साथ मारपीट किया करता था और परेशान किया करता था दूसरे से शादी भी कर लिया। जिससे तंग आ कर अपने दो बच्चों को अपने साथ अलग रहती थी। वहीं अश्लील वीडियो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार।  
 

विज्ञापन
Married woman Harassment on pretext of marriage accused arrested in Korba
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत का है जहाँ एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती है बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पी कर उसके साथ मारपीट किया करता था और परेशान किया करता था दूसरे से शादी भी कर लिया। जिससे तंग आ कर अपने दो बच्चों को अपने साथ अलग रहती थी।

विज्ञापन


दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है इस बीच भरण पोषण के लिए प्रताड़ना के सबन्ध में उसकी मदद के लिए श्रीराम श्रीवास मदद करने लगा और दौड़ धूप करता रहा। पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया और शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।पीड़िता को लगा कि वो शादी करेगा और उसके सुख दुख का साथी बनेगा।
विज्ञापन


जब पीड़िता ने शादी की बात रखी और शादी करने को बोली तो उसने शादी से इंकार कर दिया।पीड़िता ने इसकी शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस से की जहा श्रीराम श्रीवास के खिलाफ मामला।दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है आरोपी श्रीराम श्रीवास को गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी वकील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

Married woman Harassment on pretext of marriage accused arrested in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कोरबा के रामपुर में सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति को फेसबुक पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरजपाल पिता स्वर्गीय तपन पाल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 26 वर्ष है और वह अमरैय्यापारा के दुर्गा पंडाल के पास रहता है।

प्रार्थीया आईटीआई रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक अनजान व्यक्ति ने उसके फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजा प्रार्थीया ने बताया कि उसने 11 मई से 17 मई तक सरजपाल से अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा है जब प्रार्थीया ने जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। अलग-अलग समय पर अलग-अलग मैसेज भेजो करता था जिससे वह बेहद परेशान हो गई थी।

पीड़िता युवती को लगा कि वह मैसेज करना बंद कर देगा इसलिए इस बात को वह किसी को नहीं बता रही थी लेकिन मैसेज करना बंद नहीं किया लगातार उसके द्वारा अलग-अलग मैसेज अलग-अलग टाइम पर भेजो करता था जिससे वह बेहद परेशान हो गई और इस घटना की आप बीती अपने परिजनों को दी इसके बाद वह सीधे सिविल लाइन थाना पहुंची और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को नहीं जानते लेकिन फेसबुक मैसेंजर के थ्रू ही युवक के द्वारा उसे मैसेज भेजा गया और परेशान किया गया जिसमें अश्लील फोटो वीडियो भेज कर उसे रोज तंग किया करता था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई- थाना प्रभारी सिविल लाइन ने प्रार्थीया और गवाहों के बयान दर्ज किए।आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 67 और 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक पढ़ा लिखा है और काफी जानकारी है लेकिन उसके बावजूद भी उसने इस तरह की हरकत की जहां पीढ़ी का की शिकायत पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed