फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Man commits suicide after not getting compensation in Korba

Korba: मुआवजा न मिलने पर शख्स ने किया सुसाइड, SECL को बताया जा रहा जिम्मेदार; किसान सभा ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 18 Jun 2023 10:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jun 2023 10:21 AM IST
सार

किसान सभा के नेता प्रशांत झा ने कहा कि कुसमुंडा मुख्यालय के सामने एसईसीएल के गलत नीतियों और अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कल रविवार को प्रदर्शन कर एसईसीएल के अधिकारियों का पुतला फूंका जाएगा। 

विज्ञापन
Man commits suicide after not getting compensation in Korba
मुआवजा न मिलने पर शख्स ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ किसान सभा के सचिव प्रशांत झा ने कहा कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अधिकारियों ने भू विस्थापित दिलहरन को रोजगार दिलाने के साथ अधिग्रहित जमीन का मुआवजा जल्द दिलाने का आश्वाशन दिया था। एसईसीएल की मनमानी से परेशान दिलहरन पटेल को दूसरा कोई रास्ता समझ नहीं आया और एसईसीएल की मनमानी ने उसकी जान ले ली। दिलहरन के मौत के जिम्मेदार एसईसीएल के सीएमडी और कुसमुंडा महाप्रबंधक हैं, एसईसीएल के अधिकारियों के ऊपर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज होना चाहिए। 

विज्ञापन


किसान सभा के नेता प्रशांत झा ने कहा कि कुसमुंडा मुख्यालय के सामने एसईसीएल के गलत नीतियों और अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कल रविवार को प्रदर्शन कर एसईसीएल के अधिकारियों का पुतला फूंका जाएगा। 
विज्ञापन


किसान सभा ने मांग की है कि मृतक भू विस्थापित के परिवार को 50 लाख रूपए की सहायता और परिवार के एक सदस्य को स्थाई रोजगार प्रदान किया जाए। किसान सभा ने सभी भू विस्थापितों को एकजुट होकर एसईसीएल के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed