फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Main road divided into two parts due to breach of canal embankment

Korba: नहर का तटबंध टूटने से दो हिस्सों में बंटी मुख्य सड़क, गांव और खेतों में भरा पानी, किसानों की फसल बर्बाद

Wed, 06 Sep 2023 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 07:13 PM IST
सार

इस घटना के बाद किसानों को फसल की चिंता हो गई। अगर फसल बर्बाद होती है तो ऐसे में क्या करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कलेक्टर से की जाएगी और नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति की मांग की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Main road divided into two parts due to breach of canal embankment
नहर का तटबंध टूटने से दो हिस्सों में बंटी मुख्य सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में कोरबा से सक्ती की ओर बहने वाली नहर पंचायत बुढ़ियापाली के करतला विकासखंड के तहत पहाडग़ांव में बह गई है। आज दोपहर नहर का तट बंध फूट जाने के कारण मुख्य सड़क बीच से दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कप मच गया। और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में घुस रहा है। इस घटना की सूचना प्रशासन के अधिकारीयो को दी गई जहां तत्काल मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी कि आखिर नहर कब कैसे और किन परिस्थितियों में टूट गया।

विज्ञापन


इस नहर को हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर से जुड़ा हुआ है और बंध फूटने से लगभग पांच से सात किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया और 100 एकड़ से अधिक खेत व फसल डूब गई। किसान इस घटना के बाद काफी आक्रोशित हो गए और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाने लगे। इस नहर के पानी से लगभग 35 से 40 किसान प्रभावित हुए हैं। अभी भी पानी का बहाव जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के अभाव में नहर का हिस्सा पहले से कमजोर था। लेकिन सिंचाई विभाग के टाइम कीपर और सब इंजीनियर ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अचानक पार फूट गया और खेत जल मग्न हो गए। इससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद किसानों को फसल की चिंता हो गई। अगर फसल बर्बाद होती है तो ऐसे में क्या करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कलेक्टर से की जाएगी और नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed