फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   madwarani mandir pujari found dead in suspicious condition in korba

पुजारी की संदिग्ध हालत में मौत: कोरबा के मड़वारानी मंदिर परिसर में मिला शव, पत्नी के जाने के बाद अकेले रहते थे

Mon, 27 Mar 2023 06:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Mar 2023 06:22 PM IST
सार

उरगा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पुजारी की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
madwarani mandir pujari found dead in suspicious condition in korba
पुजारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित मां मड़वारानी मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह सोमवार को मंदिर परिसर में ही बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी के चले जाने के बाद से पुजारी अकेले ही मंदिर परिसर में रहते थे। फिलहाल पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम झींका निवासी मंगल सिंह कंवर (48) मंदिर में पुजारी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नहाने के दौरान वह गश खाकर गिर पड़े। इस पर मंदिर में मौजूद लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मंगल सिंह का विवाह हो गया था, लेकिन पिछले लंबे समय से वह अकेले ही रह रहा था। पिछले कई सालों से पहाड़ के ऊपर स्थित मां मड़वारानी मंदिर में ही रहकर पूजा-पाठ करते थे। 
विज्ञापन




पुजारी के भाई रघुनंदन सिंह कंवर ने बताया कि, मंगल सिंह कभी-कभी ही गांव आया करते थे। शादी के बाद पत्नी के चले जाने के बाद से  पूरा जीवन उसका पूजा-पाठ और मंदिर की सेवा में ही बीत गया। नवरात्रि पर मड़वारानी मंदिर में ज्योत जल रहे हैं, जिसकी देखरेख और मंदिर का पूजा पाठ करते थे। उसे फोन पर जानकारी मिली उसका बड़ा भाई बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed