फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Leopard hunting in Katghora forest

Korba News: कटघोरा के जंगल में तेंदुए का शिकार, नाखून, दांत समेत कई अंग मिले गायब; वन विभाग में हड़कंप

Thu, 16 May 2024 11:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 May 2024 11:46 AM IST
सार

कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। बुधवार को राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला। जांच में पाया कि तेंदुए का नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं।

विज्ञापन
Leopard hunting in Katghora forest
तेंदुए के शव की जांच करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। बुधवार को राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला। जांच में पाया कि तेंदुए का नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं। तेंदुए के शिकार की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे। रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुला ली ली गई है। चैतमा रेंज के कक्ष क्रमांक पी 25 बीट राहा में तेंदुआ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में
विज्ञापन


तेंदुए के अंग गायब मिलने के बाद रायपुर में बड़े अधिकारियों को सूचना दी गई। यह स्पष्ट हो गया कि तेंदुए का शिकार किया गया है। तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ कुमार निशांत का कहना है जहर देकर तेंदुए को मारा गया है। आसपास आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के लिए अलग-अलग टीम लगाई है। रायपुर से डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया है। इस क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों के शिकार का मामला सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed