फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba woman lost her life under the guise of a tantrik

Korba: तांत्रिक के चक्कर में महिला ने गंवाई जान, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पति; बच्चा न होने से निराश था दंपती

Mon, 31 Jul 2023 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

तांत्रिक के चक्कर में पड़ एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी और उसका पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने 27 वर्षीय पत्नी सुनीता पटेल और 28 वर्षीय रामाधार पटेल को कुछ खिला दिया था। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Korba woman lost her life under the guise of a tantrik
सुनीता और रामाधार पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तांत्रिक के चक्कर में पड़ एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी और उसका पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने 27 वर्षीय पत्नी सुनीता पटेल और 28 वर्षीय रामाधार पटेल को कुछ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने सुनीता पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामाधार पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


नवदंपती को संतान की चाह में तांत्रिक का सहारा लेना महंगा पड़ गया। उन्हें तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बाद परवाना (पान के साथ जड़ी बुटी) दे दी। जिसे खाते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौरान देर रात नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, उरगा थानांतर्गत ग्राम बरबसपुर में लवन पटेल रहते हैं। उन्होंने अपने पुत्र रामाधार पटेल का विवाह करीब एक साल पहले चांपा में रहने वाले फुल सिंह पटेल की पुत्री सुशीला पटेल से किया था। रामाधार और उसकी पत्नी परिजनों के साथ ही रह रहे थे। पति पत्नी एक साल बाद भी संतान नहीं होने से हताश थे। उन्होंने संतान के लिए उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे नवदंपती ने झाड़-फूंक का सहारा लेना बेहतर समझा। सुशीला की बड़ी बहन सीतामढ़ी में रहती है। जिसकी तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है। शनिवार की सुबह रामाधार और उसकी पत्नी सीतामढ़ी में रहने वाली बहन के घर जाने के नाम पर लेकर निकले। जहां से रामाधार अपने ससुर फुल सिंह और पत्नी सुशीला के साथ तांत्रिक के घर चला गया। तांत्रिक करीब एक घंटे तक फूंक झाड़ करता रहा। तत्पश्चात उसने निसंतान दंपती को परवाना दे दिया। जिसे खाते ही विवाहिता को उल्टी होने लगी। 

फुल सिंह बेटी और दामाद को लेकर उनके घर जा रहा था। इसी बीच सुशीला की हालत बिगड़ गई। वहीं, रामाधार को भी उल्टी होने लगी। उसने बेटी दामाद को सुनालिया पुल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां नवविवाहिता ने दम तोड़ दी। उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया गया। रविवार की सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़े होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी को अवगत कराया गया। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी के मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इधर, युवक का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। पान में निकला जड़ी बूटी बताया जा रहा है कि तांत्रिक रामलाल यादव ने परवाना के नाम पर तीन पान बनाए थे। इस पान में कुछ मसाला के अलावा कई किस्म की जड़ी बूटी डाली गई थी। उसने झाड़ फूंक से पूर्व दंपती को नल में नहाकर आने की बात कही। उन्हें नया कपड़ा पहनाया गया। इसके साथ ही झाड़ फूंक के बाद पान खाने के लिए दे दिया। जब परिजनों ने पान को खोलकर देखा तो जड़ी बूटी मिली।

कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई टंकेश्वर यादव ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। तांत्रिक फरार है, तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed