{"_id":"6a11b9f7c49ec8da540ca81e","slug":"korba-woman-killed-over-denying-money-for-liquor-in-bangao-husband-arrested-for-wifes-death-in-manikpur-village-mourns-korba-news-c-1-1-noi1487-4315059-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घर बर्बाद: संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, पुलिस ने पति को पकड़ा; शख्स इस एक चीज का था आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घर बर्बाद: संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, पुलिस ने पति को पकड़ा; शख्स इस एक चीज का था आदी
Sat, 23 May 2026 08:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:14 PM IST
सार
कोरबा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 32 वर्षीय संगीता मरावी की घरेलू झगड़े के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह संगीता अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने पति बलिराम मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में शनिवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय संगीता मरावी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मृतका के पति बलिराम मरावी पर पत्नी की मौत का आरोप लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बलिराम और संगीता मरावी के बीच बीती रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे।
विज्ञापन
22 मई की रात भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। 23 मई की सुबह संगीता अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। विधि विज्ञान टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति बलिराम मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। संगीता के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां की मौत से बदहवास हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मौत का वास्तविक कारण शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।