फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Suicide Case Young man committed suicide by hanging himself from a tree

Korba Suicide Case: युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले हेडफोन लगाकर सुन रहा था गाना

Wed, 24 Jan 2024 12:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 12:34 PM IST
सार

Korba Suicide Case: कोरबा के घटना रजगामार चौकी इलाके में एक शख्स ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। अभी तक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Korba Suicide Case Young man committed suicide by hanging himself from a tree
थाना बालको नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेड़ पर एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर पड़ी और तब जा कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई। फांसी के फंदे से शव को नीचे उतर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना रजगामार चौकी इलाके की है। जहां एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है। जिसने किन कारणों से आत्महत्या की है। इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का शव रजगामार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे एक बड़े मैदान में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। संजय ने आखिर किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता नहीं लगाया जा रहा है। संजय द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात जैसे ही लोगों को पता चली वैसे ही भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


स्थानी लोगों की मने तो सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर जब फांसी के फंदे पर लटके हुए युवक पर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते लोग वहां एकजुट हो गए। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। जो बाइक युवक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही रजगामार पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। अमृता के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बयान भी दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घर से किसी काम से कल दोपहर निकला हुआ था। घर वालों को लगा कि देर रात तक वह घर वापस लौट आएगा।


 बताया जा रहा है कि युवक अपने फोन में उदासी भरा गाना चला रहा था और कान पर हेडफोन भी लगा था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि संजय किसी बात को लेकर काफी परेशान था। इस कारण उसने खुदकुशी कर ली थी। रजगामार चौकी पुलिस की मानें तो घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किए गए हैं। मौत से पहले युवक ने मोबाइल पर किसी से बातचीत जरूर की होगी। इस आधार पर मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed