फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba SnakebiteFather-Son Die Due to PHC Negligence

कोरबा में दर्दनाक सर्पदंश: बिस्तर पर सोते परिवार को करैत ने डसा, लापरवाही से पिता और बेटे की मौत

Fri, 19 Sep 2025 08:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

कोरबा जिले में बिस्तर पर सोते चूड़ामणि भारद्वाज, पत्नी और बेटे को जहरीले करैत ने डस लिया। गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी-स्नेक वेनम न होने और कर्मचारी की लापरवाही से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन
Korba SnakebiteFather-Son Die Due to PHC Negligence
सांप - फोटो : Freepik

विस्तार

कोरबा जिले में हुई दर्दनाक घटना में एक परिवार के दो सदस्यों की सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि उन्हें सोते समय सर्प ने डस दिया और अस्पताल में उपचार भी नहीं मिल सका। तीसरे सदस्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। सीएमएचओ गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र की कार्यकर्ता द्वारा उपचार में लापरवाही करने पर जांच के साथ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कोरबा जिले के इंदिरा नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 4 बजे सर्पदंश की घटना हुई। बालको प्लांट में ठेका कामगार के रूप में काम करने वाला पति 52 वर्षीय चूड़ामणि भारद्वाज, पत्नी 41 वर्षीय रजनी और10 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ कमरे में सोए हुए थे।रात्रि में सोने के दौरान इन लोगों ने इस बात की कल्पना बिल्कुल नहीं की थी कि क्या अगला दिन उनके जीवन में नहीं आने वाला है। खबर के अनुसार तड़के चार के आसपास घर के इसी कमरे में घूस एक सर्प ने इन तीनों को डस दिया।
विज्ञापन

 
चूड़ामणि के भाई द्वारिका ने बताया कि उन्होंने कुछ ही देर में तीनों को तुरंत गोपालपुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां अंदर से ताला बंद था, आधे घंटे तक आवाज लगाने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाहर आई और उसने कहा कि इंजेक्शन नहीं है, इसलिए इलाज नहीं हो सकता। उसने इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद तीनों को ऑटो में ही जिला मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, पिता और पुत्र की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वहीं मां की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है समय रहते अगर एंट्री स्नेक वेनम लग जाता तो शायद जान बच सकती थी। कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही स्वास्थ्य कर्मी की भी सामने आई है।


इस मामले में सर्प के द्वारा काटे जाने की घटना में दो व्यक्तियों की मौत को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केसरी ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने स्वीकार किया कि गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र में हाल में ही नियुक्त एक कर्मचारी ने पीड़ित को देखे बिना ही उसे रेफर कर दिया, जबकि उसे एंटी स्नेक वेनम लगाकर आगे भेजना था। निश्चित रूप से यह मामला लापरवाही का है। इसमें जांच के साथ अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed