{"_id":"680b14b8136797147b09eb80","slug":"korba-news-51-people-fell-ill-after-eating-food-at-a-wedding-ceremony-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: ग्रामीण हुए फुट प्वाइजनिंग का शिकार, 51 लोगों की तबीयत बिगड़ी; शादी समारोह में खाया था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: ग्रामीण हुए फुट प्वाइजनिंग का शिकार, 51 लोगों की तबीयत बिगड़ी; शादी समारोह में खाया था खाना
Fri, 25 Apr 2025 10:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:21 AM IST
सार
कोरबा जिले के भेसमा के पहाड़ी पारा में एक शादी समारोह में पॉलिथीन में पैक बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 43 बच्चे और 6 उम्रदराज लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के भेसमा के पहाड़ी पारा में एक शादी समारोह में पॉलिथीन में पैक बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 43 बच्चे और 6 उम्रदराज लोग शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
समारोह में पॉलिथीन में पैक बूंदी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। उल्टी और दस्त से पीड़ित 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज की टीम इलाज में लगी हुई है। जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि रात 12 बजे यह घटना सामने आई। जहां एक के बाद एक लगभग 47 से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार थे। इसमें सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं, 6 से 7 लोग उम्रदराज हैं। बताया जा रहा है कि शादी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें 108 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन