फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Murder Bloody conflict between two parties in money dispute youth beaten to death

Korba Murder: पैसों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पीट-पीट कर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच शुरू

Fri, 03 Mar 2023 01:50 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

पैसों के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट की घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद शैलेंद्र दीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Korba Murder Bloody conflict between two parties in money dispute youth beaten to death
पीट-पीटकर शैलेंद्र दीप की हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा रजगामार चौकी अंतर्गत भुलसीडीह स्थित चौबे परिवार के फॉर्म हाउस में एक व्यक्ति की इस कदर पिटाई की गई कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पैसों के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट की घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद घायल शैलेंद्र दीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामला रजगामार चैकी क्षेत्र का है जहां बीती रात ग्राम भुलसीडीह स्थित फॉर्म हाउस में यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि फारुख और शैलेंद्र दीप अपने कुछ साथियों के साथ पुष्पेंद्र चौबे के फॉर्म हाउस पहुंचे जहां पुष्पेंद्र चौबे के परिवार के साथ उनका विवाद हुआ। विवाद के दौरान शैलेंद्र दीप को मौके पर छोड़कर उसके साथी फरार हो गए। जिसके बाद पुष्पेंद्र चौबे व उसके परिवार ने शैलेंद्र की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मारपीट की घटना में बुरी तरह से घायल शैलेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण कायम कर अलग से जांच की जाएगी। रजगामार चौकी प्रभारी राजेंश चंद्रवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई भूपेंद्र डीप ने बताया कि फारुख और उसके भाई ने पुष्पेंद्र के पिता से फॉर्म हाउस में कबाड़ में तब्दील हो चुके बसों को खरीदने का सौदा किया था। जिसके एवज में उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। इससे पहले पुष्पेंद्र के पिता की हत्या हो गई जिसके बाद वह अपने एक लाख रुपयों को वापस मांग कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पुलिस मामले में अपराध कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed