{"_id":"6a1140dbb1344c03150e432d","slug":"korba-hundreds-of-dead-fish-found-in-aharan-river-near-ibp-plant-kusmunda-explosives-used-for-illegal-fishing-suspected-fish-deaths-continue-korba-news-c-1-1-noi1487-4313447-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: अहिरन नदी में मृत मिलीं सैकड़ों मछलियां, बारूद और दूषित पानी से मरने की आशंका, लोगों में दहशत फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: अहिरन नदी में मृत मिलीं सैकड़ों मछलियां, बारूद और दूषित पानी से मरने की आशंका, लोगों में दहशत फैली
Sat, 23 May 2026 12:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:59 PM IST
सार
विकास नगर आईबीपी प्लांट के नीचे अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने रात में बारूद-विस्फोटक डालकर मछलियां मारी, जिससे पानी दूषित हो गया।
विज्ञापन
नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुसमुंडा क्षेत्र की अहिरन नदी में शनिवार सुबह सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात में विस्फोटक का प्रयोग किया। विस्फोट से नदी में केमिकल फैलने के कारण बड़े पैमाने पर मछलियां मर गईं।
विज्ञापन
घटना के बाद विकास नगर कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई है। इसी स्थान से कॉलोनी में पीने के पानी की सप्लाई होती है। सुबह नदी किनारे पहुंचने पर लोगों ने सैकड़ों मरी मछलियां तैरती देखीं। नदी का पानी बदरंग था और मौके पर बदबू भी फैल गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि केमिकल के कारण ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की मौत हुई। कॉलोनीवासी इस पानी को पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। पानी के जहरीला होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे गंभीर बीमारी की अफवाह है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल पानी की जांच कराने की मांग की है। मछलियों के मरने का सिलसिला अभी भी जारी है। बच्चे और कुछ ग्रामीण मरी मछलियां बीनकर घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, यह घटना देर रात अंजाम दी गई थी। ग्रामीणों ने मरी हुई मछलियों को तुरंत नदी से हटाने की मांग की है। आशंका है कि केमिकल युक्त इन मछलियों के सेवन से तबीयत बिगड़ सकती है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विस्फोटक से मछली मारना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। कॉलोनीवासी पानी इस्तेमाल करने से बच रहे हैं और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था चाहते हैं।