फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Bike theft gang exposed police arrested seven accused

Korba: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पार्टस भी जब्त

Wed, 11 Jan 2023 10:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jan 2023 10:21 PM IST
सार

है। आरोपियों के पास से बाइक के अलावा कुछ पार्ट्स भी जब्त किए गए हैं। मामले में अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Korba Bike theft gang exposed police arrested seven accused
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सीएसईबी दर्री और आसपास के इलाके से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें खरीदार भी शामिल है। आरोपियों के पास से बाइक के अलावा कुछ पार्ट्स भी जब्त किए गए हैं। मामले में अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


कोरबा जिले के दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनी हाट बाजारों और अन्य स्थानों से बीते दिनों में हीरो मोटर की अलग-अलग मॉडल की बाइक चोरी हुई थी पीड़ित पक्ष के द्वारा इस बारे में पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर जांच पड़ताल का काम किया जा रहा था इस सिलसिले में इनपुट मिलने पर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उद्धृत विश्वकर्मा और अरुण जाटवर के द्वारा चोर गिरोह का संचालन किया जा रहा था। इनके कहने पर गिरोह के सदस्य अलग-अलग मॉडल की बाइक चोरी करते थे। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता था। चोर गिरोह का सरगना नई बाइक और नई मॉडल की बाइक चोरी करने पर कमीशन भी देता था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि लगतार बाइक चोरी की घटना सामने आ रही थी दर्री कालोनी से सुरक्षा व्यवस्था बढाने की बात सीएसईबी के अधिकारियों से की गई थी।जहाँ मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया है एक अपचारी बालक भी शामिल है। चोरी की गई गाड़ियों के बदले संबंधित सदस्यों को डेढ़ हजार से दो हजार रुपये तक का कमीशन दिया जाता था। चोरी की गाड़ी दर्री क्षेत्र के दाऊद कुरेशी और छुरी के हिमांशु देवांगन के द्वारा खरीदे जाने का पता पुलिस को चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ने बताया कि चोरों के कब्जे से विशेष क्षेत्र से चोरी की गई गाड़ियों के अलावा उनके महंगे पार्ट्स भी मिले हैं। आरोपियों से पता करने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अब तक कितने मामलों को अंजाम दिया है। पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में दर्री के निरीक्षक विवेक शर्मा और उनकी टीम ने विशेष काम किया है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed