फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Husband killed his wife in Korba

Murder In Korba: हत्या को बनाया मौत, पति बोला- करंट लगने से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंसा शातिर पति

Thu, 29 Aug 2024 08:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 08:30 PM IST
सार

कोरबा में एक शातिर पति की करतूत सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हो गया।

विज्ञापन
Husband killed his wife in Korba
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदी बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत कटकीडबरी घौरभांठा बस्ती में 16 अगस्त को 26 वर्षीय ममता दिवाकर लाश घर पर मिली। जहां उसके पति महेंद्र दिवाकर ने कलर में करंट के चपेट में आने से मौत होना बताया था। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया।

विज्ञापन


इस मामले में मृतिका ममता के पिता ने उसके दामाद पर संदेह जताया था कि उसकी मौत करंट के चपेट में आने से नहीं बल्कि उसे मारा गया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महेंद्र दिवाकर और उसकी पत्नी ममता दिवाकर का विवाह महज दो साल हुए थे और शादी के बाद दोनों अलग रहते थे। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहता । था 16 अगस्त की भी सुबह यही हुआ। ममता की तबीयत खराब थी। जहां गांव के किसी डॉक्टर के पास इलाज करने के बाद दोनों घर पहुंचे। इस दौरान विवाद हुआ और महेंद्र ने ममता का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस से बचने उसने करंट प्रवाहित कूलर के पास लाश को रख दिया।  उसने इसकी सूचना खेत में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को ममता की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि गला घोट कर मौत होना पाया गया। इसके बाद आरोपी पति महेंद्र दिवाकर से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करना कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed