फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Husband beat his wife and left her bleeding he himself committed suicide by consuming poison in Korba

Korba: पति ने पत्नी को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, खुद ने जहर खाकर दी जान, महिला की भी इलाज के दौरान मौत

Wed, 17 Jan 2024 05:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 05:25 PM IST
सार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में रहने वाले एक युवक ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अमृतलाल यादव है जिसने पहले तो किसी बात को लेकर पत्नी की जमकर पिटाई की फिर जहर का सेवन कर लिया।

विज्ञापन
Husband beat his wife and left her bleeding he himself committed suicide by consuming poison in Korba
अृमतलाल यादव और सनिरो यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में रहने वाले एक युवक ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम अमृतलाल यादव है जिसने पहले तो किसी बात को लेकर पत्नी की जमकर पिटाई की फिर जहर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद पति ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। दर्री थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में यह घटना सामने आई है। मृतक का नाम अृमतलाल यादव है जबकि उसकी पत्नी का नाम सनिरो यादव है। बताया जा रहा है कि दोनों के मध्य किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसके बाद पती ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी फिर जहर का सेवन कर लिया। सेहत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई,वहीं पत्नी की स्थिती गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

 

मृतक के भाई बसन्त यादव ने बताया कि उसे जानकारी मिली तो वह तत्काल घर पहुंचा और आकर देख खाक की उसकी भाभी कमरे में खून से लतपथ बेहोश पड़ी हुई थी वहीं उसका बड़ा भाई मृतक बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ा हुआ था तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसके बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया वही खून भाभी का इलाज जिला मेडिकल कॉलेज में जारी है जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवर था और शादी को 12 साल बीत चुके हैं और शादी के बाद बच्चे नहीं है दोनों एक साथ रहते थे मृतक ड्राइवरी का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरे मामले में दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच कार्यवाही की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed