फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Heavy collision between two trucks

Korba: तेज रफ्तार ट्रक में अचानक ब्रेक लगाने से पिछला वाहन टकराया, सिलेंडर फटने से लगी आग

Wed, 31 May 2023 10:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 31 May 2023 10:49 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कटघोरा में अंबिकापुर में नेशनल हाईवे पर बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Heavy collision between two trucks
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कटघोरा में अंबिकापुर में नेशनल हाईवे पर बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस वजह से पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे एक ट्रक में आग लग गई। वहीं एक वाहन का चालक केबिन में फस गया। जिसे घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


बांगो थाना क्षेत्र में चोटिया के समीप यह हादसा हुआ है। जहां हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और दमकल वाहन को भी दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed