{"_id":"6476d8cbcbb62024f4096b55","slug":"heavy-collision-between-two-trucks-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तेज रफ्तार ट्रक में अचानक ब्रेक लगाने से पिछला वाहन टकराया, सिलेंडर फटने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तेज रफ्तार ट्रक में अचानक ब्रेक लगाने से पिछला वाहन टकराया, सिलेंडर फटने से लगी आग
Wed, 31 May 2023 10:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 31 May 2023 10:49 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कटघोरा में अंबिकापुर में नेशनल हाईवे पर बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कटघोरा में अंबिकापुर में नेशनल हाईवे पर बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस वजह से पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे एक ट्रक में आग लग गई। वहीं एक वाहन का चालक केबिन में फस गया। जिसे घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बांगो थाना क्षेत्र में चोटिया के समीप यह हादसा हुआ है। जहां हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और दमकल वाहन को भी दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन