फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Ganja, liquor and intoxicating tablets recovered and seven arrested in Korba

कोरबा में पुलिस का एक्शन: गांजा, शराब और नशीली टेबलेट बरामद, महिला समेत सात गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 10:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:04 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा, शराब और नशीली टेबलेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Ganja, liquor and intoxicating tablets recovered and seven arrested in Korba
अवैध शराब मामले में सात पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी से 3200 नग नशीली टेबलेट जब्त की है। 

विज्ञापन


वहीं कोरबा पुलिस ने अवैध शराब मामले पर कार्रवाई करते हुए सात प्रकरणों में कुल 68 लीटर शराब जब्त की है और सात लोगों को जेल भेजा है। पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ एक मामले में 7.5 क्विंटल किरण साहू - कुसमुण्डा कबाड़ जब्त किया है। 
विज्ञापन


एक महिला को भी अवैध गांजा के सौदागरों से 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस की माने तो काफी लंबे समय से राममति उर्फ गुड्डी बाई- दीपका निवासी महिला पुड़िया बनाकर गांजा बेच रही थी। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की माने तो अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ और डीजल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश चैहान के कब्जे से 3200 नशीली टेबलेट जब्त की है। नशीले पदार्थ सप्लाई करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed