फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   frog was found in the food served at the dental college canteen The food department conducted an investigation

राजनांदगांव: डेंटल कॉलेज के कैंटीन के खाने में मिला मेंढक! खाद्य विभाग ने की जांच; कॉलेज प्रबंधन को नोटिस

Fri, 09 Jan 2026 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Jan 2026 07:51 PM IST
सार

राजनांदगांव जिले के सुंदरा स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रों के भोजन में मेंढक और कीड़े-मकोड़े मिलने की गंभीर शिकायत सामने आई। इस लापरवाही ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
frog was found in the food served at the dental college canteen The food department conducted an investigation
खाने में निकला मेंढक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले के सुंदरा स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्रों के भोजन में मेंढक और कीड़े-मकोड़े मिलने की गंभीर शिकायत सामने आई। इस लापरवाही ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत मिलने के तुरंत बाद खाद्य विभाग की एक टीम ने कॉलेज परिसर स्थित भोजनशाला का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


गंदगी का आलम और अनियमितताएं उजागर
जांच के दौरान, खाद्य विभाग की टीम को रसोई और भंडार कक्ष में गंदगी का आलम मिला। टीम ने कॉलेज के मेस में पहुंचकर पनीर, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए। जांच में कॉलेज में कुछ अनियमितताएं भी पाई गईं, जिसके चलते टीम द्वारा कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी सूजी का एक पैकेट भी मिला, जिसे लापरवाही मानते हुए नोटिस में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों में आक्रोश, प्रबंधन कर रहा जांच
भोजन में मेंढक मिलने की घटना से छात्रों में भारी आक्रोश है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजनांदगांव के तरुण बिरला ने बताया कि टीम द्वारा जांच कर आवश्यक हिदायतें दी गई हैं। कॉलेज प्रबंधन भी इस मामले की आंतरिक जांच कर रहा है कि भोजन की गुणवत्ता में यह गड़बड़ी किस स्तर पर और कैसे हुई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और खाद्य विभाग अपनी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। इस घटना ने कॉलेज के स्वच्छता मानकों और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, जिस पर कॉलेज प्रशासन को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed