{"_id":"648800102f21298f2007c1d5","slug":"four-youths-died-in-a-road-accident-in-korba-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए चार युवक, मौके पर ही हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए चार युवक, मौके पर ही हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 13 Jun 2023 11:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:05 AM IST
सार
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी अंतर्गत बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इसी हाइवा से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी अंतर्गत बिलासपुर से अम्बिकापुर नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों मृतक नाबालिग हैं और चैतमा के कुम्हारपारा मोहल्ले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान हितेश कुमार केवर्त पिता चंद्रपाल केवर्त उम्र 17 वर्ष, निर्मल टेकाम पिता छतराम टेकाम उम्र 16 वर्ष, आकाश प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 17 वर्ष, अश्विन कुमार पटेल पिता रोहित कुमार पटेल उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो युवक सड़क पर रील वीडियो बना रहे थे और दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने चारों युवको को अपनी चपेट में ले लिया। जिस हाइवा से यह हादसा हुआ वह नेशनल हाईवे 130 के निर्माण में लगी है और दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई, जिससे नेशनल हाईवे लगभग तीन घंटे तक जाम रहा। चैतमा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मृतक के परिजनों को आकस्मिक सहायता राशि देकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। चैतमा पुलिस चारो मृतकों के शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन