फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Former minister issues ultimatum to government Accuses Korba collector of corruption

'पूर्व मंत्री का सरकार को अल्टीमेटम': कोरबा कलेक्टर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, बोले- जिम्मेदार होगा प्रशासन

Mon, 22 Sep 2025 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 07:27 PM IST
सार

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजकर कलेक्टर अजित वसंत को कोरबा से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Former minister issues ultimatum to government Accuses Korba collector of corruption
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजकर कलेक्टर अजित वसंत को कोरबा से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन

 
ननकीराम कंवर और कलेक्टर अजित वसंत के बीच का विवाद पहले से ही सुर्खियों में है. इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसमें कलेक्टर पर निशाना साधा गया था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट से शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और यह सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है। 
विज्ञापन


ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजित वसंत पर कई भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिनमें 40000 स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों रुपये की ठगी और मालगांव व रलिया में करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टार्गेट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक पत्रकार का घर तोड़ना और कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है। ननकीराम कंवर का आरोप है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed