फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Former Home Minister opens front Now threatens to stage a sit-in protest

पूर्व गृह मंत्री ने खोला मोर्चा: कलेक्टर को हटाने के लिए सीएम को लिखा था पत्र, अब धरने पर बैठने की चेतावनी

Sat, 27 Sep 2025 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 03:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा था।

विज्ञापन
Former Home Minister opens front Now threatens to stage a sit-in protest
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा था। अब, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वह 4 अक्टूबर को रायपुर में धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को "हिटलरशाही" तरीके से प्रशासन चलाने और भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें 3 दिन के भीतर हटाने की मांग की थी। वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि, "हमने जब  मुख्यमंत्री  को सूचना दिया, उस समय (तीन दिन में) बैठ जाना था, लेकिन नवरात्री में व्यस्त होने के कारण मैं 4 तारीख को रायपुर में बैठेंगे।
विज्ञापन


कंवर ने 400 महिला स्वसहायता समूहों और फर्जी मुआवजे के मामलों में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर का व्यवहार सही नहीं है और वह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके जैसे कार्यकर्ता का काम नहीं होगा और कलेक्टर "बदतमीजी करेगा या गलत व्यवहार करेगा", तो ऐसे कलेक्टर को रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
कंवर ने साफ किया है कि वह 4 अक्टूबर को रायपुर में धरने पर बैठेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह कब तक धरने पर रहेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह अभी निश्चित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री  जल्द ही कलेक्टर का ट्रांसफर कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ कितने लोग बैठेंगे, यह पब्लिक के ऊपर है। ननकीराम कंवर की इस चेतावनी ने छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


ननकीराम को मिला प्रतीक पांडे का साथ  
तखतपुर के जनप्रतिनिधि प्रतीक पांडे, जो की कार्य समूह बाल, किशोर एवं युवा छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे और कई पदों पर दायित्व निर्वहन कर चुके  जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री नाना की राम कंवर के समर्थन में आए। आगे कहा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ रायपुर में 4 तारीख को उनके साथ धरने पर बैठेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed