फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Food Safety Department took major action took samples of food items from shops also checked licenses in Korba

कोरबा: खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, लाइसेंस भी किया चेक

Tue, 14 Oct 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Oct 2025 08:15 PM IST
सार

कोरबा में दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं।

विज्ञापन
Food Safety Department took major action took samples of food items from shops also checked licenses in Korba
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं और दुकानों की जांच की है। इस दौरान कई दुकानों में गंदगी और अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिसके लिए दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं, जिनमें पानी, टोस्ट, आटा, सोयाबीन तेल, मैंगो कैंडी, बिस्कुट, कुकीज़, पनीर, बूंदी और कलाकंद शामिल हैं।दुकानदारों को एफएसएसएआई के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कई दुकानों में डस्टबिन नहीं थे, जिसके लिए दुकानदारों को डस्टबिन रखने और गीला और सूखा कचरा अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की कॉपी दुकान के फ्रंट में रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन


विगत एक सप्ताह में जिला मेडकिल कॉलेज अस्पताल परिसर से रंजय कैंटीन से पानी, संजय जनरल स्टोर जमनीपाली टोस्ट और आटा, शिवम् जनरल स्टोर जमनीपाली से सोयाबीन तेल, शांति ट्रेडर्स इतवारी बाजार से मैंगो कैंडी और टोस्ट, किशन ट्रेडर्स इतवारी बाजार से बिस्कुट और कुकीज़, बंकिमोगरा स्थित बुलबुल सेल्स से पानी , राजू hotel से चिकन बिरयानी और वेज बिरयानी, उरगा स्थित सुनीता डेयरी से पनीर, शुभम् डेयरी से बूंदी और कलाकंद का सैंपल जांच हेतु लिया गया और त्योहारी सीजन को देखते हुए fssai के नियमों का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई होटल में डस्टबिन नहीं थे जिन्हें डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए हैं वही गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग रखने को कहा गया। इसके अलावा जो भी संस्था है उसे लाइसेंस धारी होना चाहिए और उसका रजिस्ट्रेशन कॉपी दुकान के फ्रंट में होना चाहिए ताकि लोगों को भी जानकारी हो कि आपने रजिस्ट्रेशन कराया है और कब से कब तक है।

कई दुकानों में गंदगी पाई गई जहां साफ सफाई की भी निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा ग्राहक को सामान देते समय हाथ में ग्लव्स और सर पर ग्लव्स पहनने को कहा गया। त्योहारों के मध्य नजर केवल चेतावनी दी गई है लेकिन उसके बावजूद भी अगर अपनी हरकतों से बात नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।


वर्तमान में कुछ दिनों पहले ही गायत्री जनरल स्टोर मुड़ापार में बिना लाइसेंस के दुकान संचालन को लेकर 10 हजार का जुर्माना, टीपी नगर स्थित दुकान श्री राम में मिस ब्रांडनिग पर 25 हजार, सीतामणी स्थित मनोहर एजेंसी के संचालक रितिक चावलानी 10 हजार,चारमीनार कम्पनी की दुकान पर मिस ब्रांडिंग को लेकर 15 हजार, पावर हाउस रोड हरियाणा जलबे मिठाई सैंपल गुणवत्ता को लेकर 25 हजार का जुर्माना किया गया है खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी विकास भगत ने बताया कि त्योहारों के मध्य नजर पहले से यह कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed