{"_id":"63c011f1792ac83bb30fb2bb","slug":"fire-broke-out-in-the-vehicle-of-a-policeman-going-to-duty-in-cm-baghels-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: CM भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मी के वाहन में लगी आग, समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: CM भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मी के वाहन में लगी आग, समय रहते पाया काबू
Thu, 12 Jan 2023 07:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:28 PM IST
सार
सीएसईबी चौकी में तैनात छह पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस वाहन में सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन में आग लग गई।
विज्ञापन
इसी वाहन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे पुलिस कर्मी के चलती वाहन में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गाड़ी में धुआं उठता देख तत्काल वाहन को रोका और सभी नीचे उतरे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बता दें कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पोड़ी उपरोड़ा के पिपरिया गांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आगमन होना है। जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी भी काफी संख्या में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएसईबी चौकी में तैनात छह पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई है। सभी सीएसईबी चौकी के पुलिस वाहन में सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक धुआं उठा और भीषण आग लगने से पहले उस पर काबू पाया गया। सीएसईबी चौकी में पदस्थ तिलक पटेल, गोपी कुमार, दिलीप झा समेत तीन अन्य पुलिस कर्मचारी वाहन पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि एसपी कार्यालय के पास वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा ही तत्काल आग पर काबू पाया गया और सभी पुलिसकर्मियों को सीएम कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन