फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fire breaks out in electricity pole; locals save a car from flames, anger grows over department’s negligence.

Korba News: बिजली के खंभे में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, बिजली गुल होने से घंटों परेशान रहे निवासी

Sat, 18 Apr 2026 08:50 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in electricity pole; locals save a car from flames, anger grows over department’s negligence.
korba

शुक्रवार की रात लगभग करीब 12 बजे शहर के मध्य स्थित घंटाघर कवि भवन के पास आधी रात बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे में आग भड़की। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया।

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत 112 डायल, सिविल लाइन थाना पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


आग बुझने के बाद भी बिजली सप्लाई ठप रही और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से रहवासी खासे परेशान रहे। जब कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि रात में उनकी ड्यूटी नहीं होती। जिससे लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रहवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही को गंभीर बताते हुए कहा कि अगर समय पर विभाग के कर्मचारी पहुंच जाते तो आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता था और लोगों को अंधेरे में घंटों नहीं बिताना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से इस लापरवाही पर जवाब मांगा गया है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed