{"_id":"65a75dea73ba6bf1e90e46a8","slug":"fight-between-vehicle-stand-employee-and-doctors-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: वाहन स्टैंड कर्मचारी और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: वाहन स्टैंड कर्मचारी और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे
Wed, 17 Jan 2024 10:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:26 AM IST
सार
जिला मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और वाहन स्टैंड में कर्मचारियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और वाहन स्टैंड में कर्मचारियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। डॉक्टर और वाहन स्टेशन के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि थमने का नाम नहीं ले रहा था। डॉक्टर की टीम वाहन स्टैंड के कर्मचारियों से मारपीट करती नजर आए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद अस्पताल परिसर पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। इसकी सूचना जिला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी दी गई। जहां मौके पर पहुंच उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया। लेकिन उसके बावजूद भी कोई किसी का नहीं सुन रहा था। मारपीट लगभग 15 मिनट तक चलती रही। मारपीट की आवाज सुन जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की परिजन भी अस्पताल से बाहर आ गए। मारपीट का यह वीडियो आसपास लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन