फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fifth grade student dies after being bitten by a krait snake Reena was sleeping with her grandmother in Korba

कोरबा: पांचवीं की छात्रा की करैत सांप के डसने से मौत, दादी के साथ सो रही थी रीना, परिजनों में मातम

Mon, 14 Jul 2025 03:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत भाटिकुड़ा निवासी 11 वर्षीय रीना कुमारी यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Fifth grade student dies after being bitten by a krait snake Reena was sleeping with her grandmother  in Korba
सांप के डसने से छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत भाटिकुड़ा निवासी 11 वर्षीय रीना कुमारी यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रीना अपने दादी के साथ सो रही थी अचानक से चिल्ला कर उठा और रोने लगी उसे लगा कि कोई बरसाती कीड़ा ने काटा होगा तुरंत कमरे का लाईट चालू कर बिस्तर को देखा तो करैत सांप बिस्तर के अंदर था परिजन उसे पकड़ कर मारने ही वाले थे कि अचानक सांप भाग गया और एक मिट्टी के दीवाल में घुस गया।

विज्ञापन


जिसके थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रीना कक्षा 5वीं की छात्रा थी और उसके पिता का नाम कम्हन यादव है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम के पिता ने बताया कि कम्हन यादव ने बताया कि उसकी बेटी पढाई लिखाई में होशियार थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज का परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे जांच करवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में स्नैक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि अक्सर ग्रामीण इलाके में सांप के डसने के बाद सांप को पकड़ने और पीड़ित को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने लगते है जिसके कारण मौत हो जाती है ऐसी घटना अक्सर सामने आती रहती है इसे लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है और लोगो को समझाया जा रहा है कि झाड़फूंक के चक्कर में ना रहे सीधा अस्पताल लेकर आए और इलाज कर में ताकि समय रहते जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed