फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fierce fire started due to explosion of gas cylinder kept in the house

Korba: घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 17 Jun 2023 09:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Jun 2023 09:12 AM IST
सार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक घर में गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर में रखे समान के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Fierce fire started due to explosion of gas cylinder kept in the house
आग पर काबू पाने की कोशिश करता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक घर में गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर में रखे समान के परखच्चे उड़ गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। घर में जुनैद खान की मां, पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। सभी खाना खा रहे थे, इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने लगा और अचानक आग लपटे बढ़ने लगी। आग की लपटे बढ़ते देख परिजनों ने किसी तरह गैस सिलेंडर पर लगे आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद सभी लोग घर से बाहर भागे, जिसके बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। घर में रखे सामान के परखच्चे उड़ गए, दीवार में दरार आ गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed