फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Father killed mother and daughter injured in road accident high speed caused the accident in Korba

कोरबा: सड़क हादसे में पिता की मौत, मां और बेटी घायल, तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

Tue, 14 Oct 2025 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Oct 2025 02:33 PM IST
सार

कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार माता-पिता समेत नाबालिग बेटी सड़क पर गिरे, जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Father killed mother and daughter injured in road accident high speed caused the accident in Korba
सड़क हादसे में शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार माता-पिता समेत नाबालिग बेटी सड़क पर गिरे, जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार 4 बजे हाईवे पर चैतमा चौकी क्षेत्र के सुंदरा नाला के पास हुई। चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान के मुताबिक उदयपुर जिले के केतमा थाना अंतर्गत उमदेवा चौकी क्षेत्र निवासी सुमन साय अगरिया (45) अपनी पत्नी संगीता अगरिया (42) व 15 वर्षीय बेटी कृष्णा के साथ बाइक सीजी-15-बीडब्ल्यू-59 88 में पाली के नोनबिर्रा गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आया था। यहां से सोमवार दोपहर वे तीनों बाइक में वापस उदयपुर जाने रवाना हुए। हाईवे पर उनकी बाइक सुंदरा नाला के ऊपर से गुजर रही थी कि तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन


हेलमेट पहने होने के बाद भी सुमन साय को सिर पर गंभीर चोट पहुंची, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी घायल हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। घायल मां-बेटी को पाली अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा। दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग निकला। जांच-पड़ताल करते हुए वाहन और आरोपी चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


फोरलेन सड़क होने की वजह से हाईवे पर तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। रफ्तार के कारण वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो जाती है तो कई बार सामने जा रहे वाहन के एकाएक रफ्तार धीमी कर देने से पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार होने से अक्सर वाहन चालक के कंट्रोल से बाहर हो जाते हैं। इन्हीं सभी वजह से सड़कों से ज्यादा हादसे हाईवे पर हो रहे हैं। जिले में औसतन हर 5वें दिन हाईवे पर लोगों की मौत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed