{"_id":"647adc2307131c29560b2d25","slug":"farmers-have-set-their-fields-on-fire-becuse-of-elephants-attack-in-pachra-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: हाथियों के आतंक से किसान परेशान, खुद ही अपने खेतों में लगा रहे आग; प्रशासन पूरी तरह नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: हाथियों के आतंक से किसान परेशान, खुद ही अपने खेतों में लगा रहे आग; प्रशासन पूरी तरह नाकाम
Sat, 03 Jun 2023 11:53 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:53 AM IST
सार
पचरा में हाथियों के आतंक से परेशान किसानों ने अपने ही खेतों में आग लगा दी है। इलाके में 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
किसान खेतों में लगा रहे आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक किस कदर बढ़ गया है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गजराजों को खदेड़ने किसानों को अब अपने खेतों को आग के हवाले करना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल में केंदई रेंज के पचरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने अपने खेत में मौजूद पराली में आग लगा दी। ताकी हाथी उनके घरों तक न पहुंच पाए। इस इलाके में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
कोरबा में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गजराजों के उत्पात पर लगाम लगा पाने में कोरबा का वन अमला पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। यही वजह है कि ग्रामीणों को तरह तरह के जतन कर हाथियों को खदेड़ना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में इन दिनों 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिनके द्वारा कभी लोगों के घरों को तोड़ दिया जाता है तो कभी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके ग्रामीणों ने अनोखा रास्ता अपनाया। ग्राम पचरा के ग्रामीण ने अपने खेत में मौजूद पराली में आग लगा दी ताकी हाथी जंगल की तरफ भाग जाए। हाथियों से बचने ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है। तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं,कि किस तरह खेतों में आग लगी है और उसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन