फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Families of soldiers who sacrificed their lives were honored on occasion Memorial Day in Korba

Korba: शहीदों की शहादत को नमन, स्मृति दिवस के मौके पर बलिदान देने वाले जवाानों के परिजनों का किया गया सम्मान

Sat, 21 Oct 2023 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

एसपी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीते वर्षों में करीब 170 पुलिस के जवान शहीद हुए हैं जो पुलिस परिवार के लिए काफी पीड़ा दायक है। 

विज्ञापन
Families of soldiers who sacrificed their lives were honored on occasion Memorial Day in Korba
शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहादत पाने वाले वीर जवानों को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित पुलिस के आलाधिकारियों पुष्पांजलि कर उन जवानों की शौर्यता को याद किया जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुती दे दी। कार्यक्रम में वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिस जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन


21 अक्टूबर का दिन पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी कोरबा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस जवानों को समर्पित इस दिन को मनाया गया और अमर जवान स्थल पर उनकी शहादत को याद किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के साथ ही अलाधिकारी और जनप्रतिनिधी मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


एसपी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीते वर्षों में करीब 170 पुलिस के जवान शहीद हुए हैं जो पुलिस परिवार के लिए काफी पीड़ा दायक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस का कोई भी जवान शहीद न हो ऐसा हमारा प्रयास रहेगा ताकी ऐसा दिन मनाना ही ना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed