{"_id":"6ab527316c1982a36e04cf5a","slug":"excise-team-arrested-lady-don-pinky-dhruv-with-72l-mahua-liquor-in-rajkamma-same-woman-whose-complaint-led-to-susp-korba-news-c-1-1-noi1487-4760567-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2026 08:13 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:13 AM IST
सार
कोरबा में आबकारी विभाग ने राजकम्मा आवासपारा में कार्रवाई कर 7.2 लीटर महुआ शराब के साथ 22 वर्षीय सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को गिरफ्तार किया। आरोपी इससे पहले 20 सितंबर की कार्रवाई के दौरान फरार हो गई थी।
विज्ञापन
7.2 लीटर महुआ के साथ लेडी डॉन पिंकी ध्रुव गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरबा में अवैध शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। दीपका वृत्त की टीम ने गुरुवार को ग्राम राजकम्मा आवासपारा में बड़ी दबिश देकर 22 वर्षीय महिला आरोपी सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को दौड़ाकर पकड़ा। उसके कब्जे से 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।
पुलिस को चकमा देकर फरार हुई थी पिंकी
यह वही चर्चित पिंकी है, जो 20 सितंबर की कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। उस दिन उसकी साथी भगवती ध्रुव 13.2 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ी गई थी, लेकिन पिंकी भाग निकली थी। तभी से आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी और आरक्षक अभिषेक चौहान की टीम उसकी तलाश में थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे धर दबोचा।
इस गिरफ्तारी की सबसे बड़ी चर्चा इसकी पृष्ठभूमि को लेकर है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पिंकी और उसके भाई ने ही कटघोरा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। शिकायत पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब उसी मामले की शिकायतकर्ता खुद अवैध शराब के साथ पकड़ी गई है। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास
आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी। इसे लेकर विशेष टीम भी बनाई गई है, जो लगातार नजर रख रही है।