{"_id":"694f6dae92c6b7a62a042fbf","slug":"electricity-theft-was-detected-during-inspections-of-brick-kilns-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 18 ईंट भट्ठों की जांच में पकड़ी गई बिजली चोरी, कोरबा प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 18 ईंट भट्ठों की जांच में पकड़ी गई बिजली चोरी, कोरबा प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई
Sat, 27 Dec 2025 10:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:55 AM IST
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा प्रशासन की टीम ने हरदीबाजार क्षेत्र में चल रहे 18 अवैध ईंट भट्ठों की जांच की, जहां बिजली चोरी भी पकड़ी गई। मौके से 9 लाख अवैध ईंट को जब्त कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
पाली एसडीएम रोहित कुमार सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानु, थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। ग्राम सुआभोड़ी में 18 ईंट भट्ठे चलते पाए गए। यहां अवैध बिजली कनेक्शन भी पाया। बिजली विभाग के अधिकारियों को कनेक्शन काटने को कहा गया है। अवैध ईंट भट्टे में कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिवहन में उपयोग लाए जाने वाले ट्रैक्टर भी जब्त कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान हरदीबाजार निवासी राजेश जायसवाल जेसीबी से अवैध मिट्टी की खुदाई करा रहा था। इसे भी जब्त कर परिवहन में लगे ट्रैक्टर को भी पकड़ा है। ईंट भट्ठे में अवैध कोयले का भी उपयोग हो रहा था, जिसे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है काफी लंबे समय से अवैध रूप से ईंट भठों का संचालन हो रहा था। शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। ईंट भट्ठों में बिजली की चोरी होना पाया गया। तत्काल इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई जहां मौके पर बुला कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।