फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Electric auto drivers meeting regarding shortage of parts and subsidy in Korba

Korba News: इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट, पार्ट्स की कमी से बढ़ी परेशानी; सब्सिडी में भी देरी

Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: राहुल तिवारी Updated Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
सार

कोरबा जिले में इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों को पार्ट्स की कमी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि तीन साल से वाहन के पार्ट्स नहीं मिल रहे, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। समस्या समाधान के लिए जिला ऑटो संघ ने बैठक की।
 

विज्ञापन
Electric auto drivers meeting regarding shortage of parts and subsidy in Korba
इलेक्ट्रिक ऑटो पार्ट्स की कमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों के सामने एक बड़ी समस्या सामने आ गई है, जिसके चलते उनकी रोजी-रोटी पर काफी असर पड़ रहा है। चालकों की माने तो स्थिति बहुत खराब हो गई है। ऐसे में वह जाए तो जाए कहां, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं को लेकर टीपी नगर स्थित जिला ऑटो संघ कार्यालय में पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर समस्या को दूर करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक ऑटो चालक त्रिलोक साहू ने बताया कि वह परसाभाठा बालको क्षेत्र के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि महिंद्र इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीदारी की है। पिछले तीन वर्षों से सही तरीके से उन्हें ऑटो के पार्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके चलते ऑटो खड़ी है और उसके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हुई है। पार्ट्स खराब होने के बाद 500 रुपये एडवांस दे रखा है, लेकिन अब तक समान नहीं आया है।
विज्ञापन


ऑटो चालक अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि उसे ऑटो लिए तीन साल हो गया है। एजेंसी के द्वारा सब्सिडी को लेकर जो उन्हें आश्वासन दिया गया था वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। लगभग 30,000 से 32,000 तक छूट मिलना था, लेकिन अब तक नहीं मिला है। तीन साल बीत जाने के बाद भी चक्कर लगाना पड़ रहा है। अमित ने बताया कि वह अकेला ही नहीं ऐसे कई ऑटो चालक हैं, जिनके साथ इस तरह की समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला ऑटो सैन के सदस्य श्याम दास गुरु जी ने बताया कि इलेक्ट्रिक ऑटो के चालक कार्यालय आए हुए थे, उनकी समस्याओं को सुना गया और इसे लेकर महिंद्रा कंपनी के संबंधित मैनेजर और अधिकारियों से बातचीत की गई। जहां उन्हें समय पर पार्ट उपलब्ध और छूट की सुविधा देने का सहमति दिया गया है। बहुत जल्द मिल जाएगा।


जिले में लगभग 2022 से इलेक्ट्रिक ऑटो की शुरुआत हुई है, जहां पांच साल से अधिक चालक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महिंद्रा कंपनी के मैनेजर विरेंद्र पाटील से हमने फोन पर उनका पक्ष जानना चाहा, उन्होंने बताया कि जो भी प्रक्रिया है वह पूरी कर ली गई है और बहुत जल्द उनकी समस्याएं दूर कर ली जाएगी। जो छूट इन्हें मिलना था उसके लिए जो कागजात तैयार कर शासन को भेजना है वह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed