फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Drunk youth did obscene act with sister in Korba

भाई बना हैवान: नशे में चूर युवक ने बहन संग की शर्मनाक हरकत, नाबालिग रोते-बिलखते पहुंची थाना, आपबीती सुन सब दंग

Tue, 16 Jan 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Jan 2024 11:16 PM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके ही आरोपी भाई की गिरफ्तार किया गया है जो नशे की हालत में चूर था, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर उसे जेल में दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
Drunk youth did obscene act with sister in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सगा भाई बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब बहन विरोध करने लगी तो भाई उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नही भद्दी-भद्दी गालियां दीं। पीड़िता रोते बिलखते हुए पुलिस के पास पहुंची, जिसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना ले लाई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह मंगलवार की दोपहर स्कूल से पढ़कर घर पहुंची तो वहां पर वृद्ध दादी और दादा थे। माता-पिता कम पर गए हुए थे। इस दौरान कलयुगी भाई नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब वह विरोध करने लगी तो वह किशोरी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। दादी ने विरोध किया लेकिन आरोपी उससे भी गाली गलौज करने लगा। इसके बाद नाबालिक ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके ही आरोपी भाई की गिरफ्तार किया गया है जो नशे की हालत में चूर था, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर उसे जेल में दाखिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोगों की माने तो इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed