{"_id":"6420628ef9c20b96c1003188","slug":"district-panchayat-computer-operator-dead-body-found-hanging-on-tree-in-korba-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकी मिली कंप्यूटर ऑपरेटर की लाश: कोरबा के जिला पंचायत में था कार्यरत, घटना के समय कोई नहीं था घर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटकी मिली कंप्यूटर ऑपरेटर की लाश: कोरबा के जिला पंचायत में था कार्यरत, घटना के समय कोई नहीं था घर में
Sun, 26 Mar 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:49 PM IST
सार
थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि जलेश्वर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला पंचायत के एक कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। घटना के समय ऑपरेटर के घर में कोई नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पाली बांधाखार निवासी जलेश्वर श्रीवास (32) जिला पंचायत में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर था। उसकी करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी को लेकर रुद्र नगर में खुद के मकान में रहता था। उसके मां-बाप और भाई गांव में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि जलेश्वर की पत्नी सुबह बुधवारी में अपने एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी। जलेश्वर घर पर अकेला था। बस्ती से लगे जंगल की ओर कुछ लोग शाम को गए तो उन्होंने पेड़ से शव लटकता देखा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। सोमवार को शव की पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि जलेश्वर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन