फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Diarrhea outbreak in village health department set up camp more than 30 villagers affected in Korba

Korba: गांव में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, चपेट में 30 से अधिक ग्रामीण

Fri, 30 Aug 2024 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 06:19 PM IST
सार

कोरबा जिले के पाली  विकासखंड के दो गांव डायरिया की चपेट में आ गए हैं। यहां पर लगभग 30 लोग प्रभावित हुए हैं  सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मौके पर कैंप करने के साथ दूसरे स्तर पर प्रभावित लोगों की सुद्ध ली जा रही है। 

विज्ञापन
Diarrhea outbreak in village health department set up camp more than 30 villagers affected in Korba
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पाली  विकासखंड के दो गांव डायरिया की चपेट में आ गए हैं। यहां पर लगभग 30 लोग प्रभावित हुए हैं  सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मौके पर कैंप करने के साथ दूसरे स्तर पर प्रभावित लोगों की सुद्ध ली जा रही है। 

विज्ञापन


बारिश के मौसम में कई प्रकार की चुनौतियां जिले में बनी हुई है। जल जनित बीमारियां उत्पन्न होने से इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है।।  प्राप्त सूचनाओं में बताया गया कि खैराडुबान के दौरीकलारी और  चैतमा में भलवामुड़ा गांव में लगभग 40 लोग डायरिया से प्रभावित हुए हैं । एक ग्रामीण ने बताया कि पेचिश की शिकायत कई लोगों को है। गांव में प्रत्येक घर में लोग पीड़ित है। जिन का उपचार चल रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को इस मामले में जानकारी मिली तो उसने फौरी तौर पर  आवश्यक कदम उठाए । मैदानी अमले को  गांव में कैंप करने के निर्देश दिए गए ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कि प्रभावित में से कई मरीजों को बेहतर स्थिति में ले आया गया है।। कई मरीजों को स्टेबल करने के बाद अन्य स्थिति में रेफर करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल सराफ ने बताया कि खैर दुलारी गांव में डायरिया की शिकायत के बाद फौरन कार्रवाई की गई 16 में से नौ लोगों को ठीक कर लिया गया है। चेतन में भी कुछ लोगों के पीड़ित होने की जानकारी मिली है। एक स्थान पर गंदगी जमा होने और उसके नजदीक से ही पानी की आपूर्ति होने को मौजूदा समस्या के पीछे जिम्मेदार माना जा रहा है ।इस बात को ध्यान में रखते हुए कनेक्शन को कटवा दिया गया है। पाली स्वास्थ्य केंद्र में क्षमता से अधिक लोगों को भर्ती किया गया वहीं वार्ड में बेड खाली नहीं होने के कारण बाहर बरामदे में भी भर्ती किया गया है जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है उनसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है


मौजूदा सीजन में अलग-अलग कारण से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और ऐसी स्थिति में सरकारी अस्पतालों में मरीज का दबाव काफी बढ़ गया है। क्षमता से ज्यादा मरीज के यहां पहुंचने से अब उन्हें एडमिट करने के लिए बरामदे का उपयोग करना पड़ रहा है । स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता किसी भी कीमत पर पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed